कानपुर,सनातन संस्कृति की आवाज बनकर देशभर में भृमण पर निकले हिन्दू राष्ट्रसेना के घनजंयभाई देसाई का कारवां l
जब कल देर रात कानपुर से गुजरा तब युवा सेवा संघ कानपुर के युवाओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत सत्कार किया । देसाई जी हिन्दू संत आशारामजी बापू की आवाज बनकर देशभर में प्रेस वार्ता कर रहे है, उन्होंने बताया आशारामजी बापू शिखर पुरुष है, उनकी निर्दोषता की आवाज जन जन तक पहुंचाना मैं अपने कुल का कर्तव्य समझता हूं और प्रत्येक हिन्दू को संतो के साथ हो रहे इस षड्यंत्र को समझना और विफल करना होगा । उन्होंने ने बताया षड्यंत्रकारी पूरे भारत को नागालैंड और मिजोरम की तरह धर्मांतरित करना चाहते है और उनके रास्ते मे आशारामजी बापू चट्टान की तरह खड़े हुए थे, इसलिए ये लड़ाई आशारामजी की नही हर हिन्दू की लड़ाई है हम सबको ये समझना होगा ।
देर रात में आने के सवाल पर उन्होंने बताया इतनी रात को तीन तरह के लोग जागते है एक भोगी दूसरा रोगी और तीसरा योगी । हम इस रात्रि में सनातन संस्कृति की अलख जगाने के लिए रात में जागृत है इसलिए हम सब योगी है ।
युवा सेवा संघ के रमेश चंदवानी, सौरभ चौरसिया, शेष नारायण, शिव कुमार आदि युवाओं ने वस्त्र भेंटकर देसाई जी का सम्मान किया ।
2022-01-12
