नकदी व जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

शादी के तीसरे दिन पति को नींद की गोली देकर घर से नकदी व जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

कानपुर देहात के रसूलाबाद के खेम निवादा में शादी के बाद तीसरे दिन पति को दूध में नींद की गोली देकर नवविवाहिता जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। अगली सुबह जब पति की नींद खुली और कमरे का नजारा देखा तो होश उड़ गए। खोजबीन करने पर भी जब उसका पता नहीं चला तो थक हारकर परिवार बुधवार को थाने पहुंचा और तहरीर दी।

खेम निवादा निवासी धीरज सिंह उर्फ नवाब का विवाह बस्ती के मुंडरवा तहसील क्षेत्र में 25 जून को एक किसान की बेटी से हुआ था। 26 जून को विदाई हो गई थी। 29 जून की रात धीरज के मोबाइल पर दो अलग अलग नंबर से फोन आए और उसने अपने को दुल्हन का मामा विक्की ने बताया और बातचीत संग हाल चाल लिया। इसके बाद रात में पत्नी दूध लेकर आई जिसे पीने के बाद गहरी नींद आ गई।

बुधवार सुबह नींद खुली तो सिर भारी लग रहा थ। उसने देखा तो अलमारी खुली थी और कमरे में पत्नी नहीं थी। बाहर गया तो स्वजन ने भी उसे न देखने की बात कही। परिवार के लोगों ने अलमारी देखी तो 25 हजार नकद समेत तीन लाख के जेवरात लेकर वह फरार हो चुकी थी। जेवरात में करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात धीरज की बहन संगीता के थे जो अलमारी में रखे थे। तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला साथ ही उसका फोन भी लगातार बंद बता रहा। उसके मायके में भी जानकारी की पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हेंं ठगे जाने का एहसास हुआ और थाने पहुंचे। थाना प्रभारी रसूलाबाद प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *