कानपुर देहात में विधानसभा चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनर व सेक्टर मजिस्ट्रेट का 15 जनवरी से प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सीडीओ सौम्या पांडेय ने सभी अधिकारियों को चुनाव तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। 15 जनवरी को विकास भवन आडिटोरियम में सुबह 11 बजे से मास्टर ट्रेनर का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। वहीं दोपहर दो बजे से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। दो चरणों में दो-दो घंटे के लिए आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी लोगों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
