पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में लापरवाही, समय रहते यातायात रूट व्यवस्था ना कर पाना, देख अनायास ही हमारे कानपुर के पुलिस अफसरों पर गर्व हुआ और कानपुर का गौरव बढ़ गया ।
कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू ने कहा इन्ही परिस्थितियों में जो काम करने , प्लानिग और एक्जीक्यूशन में जहां पंजाब की पुलिस किन्ही कारणों से अक्षम साबित हुई और देश विदेश में उपहास का कारण बनी वही 28 दिसंबर को कानपुर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ,अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध आनंद प्रकाश तिवारी , अपर पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था आकाश कुलहरी के मार्गदर्शन में और अपर पुलिस उपायुक्त यातायात बीआईपी राहुल मिठास के नेतृत्व निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था में लगे सहायक पुलिस उपायुक्त प्रज्ञान सूक्ष्म प्रकाश व अन्य तमाम पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों , उन्नाव व लखनऊ पुलिस के साथ बेहतरीन सामंजस्य से यूपी पुलिस ने बिना कोई श्रेय बटोरे प्रधानमंत्री को सकुशल लखनऊ पहुंचा दिया था ।
युवा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा ने कहा कानपुर में अचानक हुई तेज बारिश से प्रधानमंत्री का सड़क मार्ग से जाने का कार्यक्रम केवल 5 मिनट में बना तो रणनीतिकार एडीसीपी ट्रैफिक वीआईपी राहुल मिठास ने 15 मिनट में सड़क मार्ग को क्लियर करा लिया और अत्यंत सहजता से उनको गंतव्य तक पहुंचा दिया था।
सतीश चौरसिया ने कहा आज फिर एक बार दिल से कानपुर पुलिस आयुक्त असीम अरुण, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वीआईपी राहुल मिठास, पुलिस आयुक्त लखनऊ डी के ठाकुर , पुलिस अधीक्षक उन्नाव दिनेश त्रिपाठी और उनके तमाम सहयोगियों की कार्यक्षमता को सेल्यूट ,
एड़ी सी पी ट्राफिक राहुल मिठास को तिंरगा कानपुर गौरव सम्मन से सम्मानित किए जानें पर विकास पांडे दीपू, विवेक शुक्ला अखिलेश चतुर्वेदी संजीव दीक्षित राजेंद्र अग्रवाल, आशीष मिश्रा रामनरेश आर्यन ने बधाईदी, पूरे कानपुर की जनता जनार्दन द्वारा प्रशंसा तथा दिल से सलाम किया जा रहा है जिसका बखान न्यूज़ चैनलों के हर गलियारे में रहा है ।

2022-01-13
