कानपुर 13 जनवरी । कानपुर जिम ओनर्स के पदाधिकारियों ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता के दौरान बताया कि सरकार ने जिम को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं, इस आदेश से जिम मालिकों का बहुत ही नुकसान हो रहा है।
कानपुर के अधिकतर जिम किराये पर हैं, किराया लाखों रुपए देना होता है, पूरे स्टाफ़ का वेतन देना होता है। जिम में लोग अपने को फिट रखने के लिए आते हैं, सरकार भी चाहती है कि लोग अपनी इम्युनिटी बढाएं, हम जिम मालिक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की ट्रेनिंग देते हैं। इन्हीं से हम सबका घर चलता है। हम लोगों का यही जीवन यापन का साधन है।
सरकार हर जगह 50% कैपेसिटी के साथ खोलने का फैसला लिया है उसी तरह उ0प्र0 में भी 50% के साथ खोलने का आदेश पारित करें। इसी सम्बंध में जिलाधिकारी को भी एक ज्ञापन दिया।
वार्ता में मि0 इंडिया मोहम्मद अशरफ, मि0 यूपी संजय दुबे आदि उपस्थित रहे।
2022-01-13
