आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत पनकी में सुशीला देवी जी जोकि हार्ट की मरीज है। उनके घर जाकर उनका हालचाल लेकर उनको अपना मोबाइल नंबर दिया और उनको कहा कि कैसा भी इलाज करा लेना कितना भी महंगा हो योगी जी की कृपा से मैं वह सारा इलाज निशुल्क करा कर दूंगा बिल्कुल परेशान ना होना उनकी आंखें नम हो गयी यह गरीबों की सेवा,ईश्वर को समर्पित है।
निशुल्क आवास पाए हुए लाभार्थी राजू के घर जाकर नहाते समय उसको बधाई दी बड़ा प्रसन्न उसका चेहरा दिखा हैंडपंप पर पानी भर रही एक बूढ़ी मां मिली जिनका नाम शकुंतला है। उनका हाल-चाल लिया और उनका केवल पेंशन कार्ड नहीं बना पेंशन बनवाने की व्यवस्था अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनको बताई और कहा कि आचार संहिता के तुरंत बाद मेरी जिम्मेदारी है कि उस बूढ़ी मां का पेंशन बने बाकी उसको तमाम योजनाएं प्राप्त हुई है। जिनमें आवास गैस 500000 का बीमा उनके बच्चों को लेबर कार्ड आदि सुविधा मिली है मोदी जी योगी जी को मैं गोविंद नगर विधानसभा की तरफ से बधाई देता हूं और उनसे मैंने आग्रह किया कि कमल का बटन दबाकर मुझे अपना आशीर्वाद विधायक के रुप में दे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, मनीष बाजपाई, अरविंद, जीतू बाजपेई, विनोद शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

2022-01-13
