कानपुर में कोरोना कोहराम मचा रहा है. गुरूवार को आयी रिपेार्ट में कोरोना के 335 नए संक्रमित मिले. इस बीच, चिंता की बात यह है कि गुरूवार को ओमिक्रोन वैरिएंट के भी छह मामले मिले हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है.
कानपुर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के केस अब तीन सौ के आंकड़े को पार करने में लगे हैं. लगातार दूसरे दिन कानपुर में कोरोना के 335 नए संक्रमित मिले. इन संक्रमितों में आइआइटी में कोरोना के केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, 335 नए संक्रमित मिलने के बाद अब कानपुर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1843 हो गई है.
कानपुर में अभी तक ओमिक्रोन का असर न के बराबर देखा जा रहा था लेकिन गुरूवार को आयी रिपेार्ट में ओमिक्रोन वैरिएंट के छह मामले मिले हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
31 संक्रमित हुए स्वस्थ
इस बीच 31 संक्रमित स्वस्थ हो गए. इसमें 26 जहां होम आइसोलेशन में कोरोना से ठीक हुए, वहीं पांच को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. गुरूवार को 6523 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई.
2022-01-13
