आज थाना कर्नल गंज क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च
स्लग – आईटीबीपी के जवान, कराएंगे शांतिपूर्ण मतदान
विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से तैयार हो गयी है,,,,शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने में आईटीबीपी के जवान शामिल होंगे,,,,गुरुवार को कानपुर में आईटीबीपी व पुलिस के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला,,,
कर्नल गंज व कोहना और बजरिया तीनो थाने के एसीपी त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आईटीबीपी व् स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है,,,,,उनका कहना है कि आम जनता में भयमुक्त माहौल बनाये रखने के साथ ही चुनाव को सुरक्षित संपन्न कराया जा सके,,,,,उनका कहना था की अभी यह फ्लैग मार्च कर्नल गंज थाना सर्किल में किया जा रहा है,,,,इसके साथ ही कानपुर के अन्य जगहों में भी फ्लैग मार्च किया जाएगा,,,,इसके साथ ही जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा उतना आम जनता से अपील करेंगे,,,,की आप निश्चित होकर मतदान कर सकते है,,,,,एसीपी ने बताया की अभी फिलहाल आईटीबीपी की एक कंपनी हमारे साथ है,,,,और उनके साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है,,,,,|

