कालपी जालौन
गुरुवार को राजस्व विभाग के अधिकारीयों के साथ कृषि अधिकारी परितोष मिश्रा की टीम ने कालपी तथा नियामतपुर के बाजारों में छापा मारकर आधा दर्जन उर्वरक की दुकानों से सैंपल भरने की कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल तथा कृषि अधिकारी परितोष मिश्रा की टीम ने कालपी के टंरनन गंज बाजार स्थित अशोक एंड ब्रदर्स तथा सत्यम ट्रेडर्स की दुकान में चेकिंग करके अभिलेखों से स्टॉक का मिलान किया गया।तथा डीएपी खाद के नमूने भर लिए। इसी तारतम्य गुप्ता फर्टिलाइजर की दुकान से यूरिया खाद का नमूना भरा गया । कालपी के बाद संयुक्त टीम नियामतपुर में पहुंची नियामतपुर बाजार में खुशबू खाद भंडार तथा मां वैष्णो ट्रेडर्स के दुकानों में चेकिंग की गई। टीम ने मां वैष्णो ट्रेडर्स की दुकान से डीएपी की खाद का नमूना भर लिया। कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक के नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है ।परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।दिलचस्प बात यह रही कि छापेमारी की खबर सुनकर कालपी बाजार की कई दुकानें बंद हो गई तथा कारोबारी अपने अपने शटर गिराकर रफूचक्कर हो गए।
