भयावह: सुल्तानपुर में निर्भया कांड जैसी वारदात, चलती बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में मिली
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक किशोरी के साथ चलती बस में सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बस से किशोरी को उतारकर गैंगरेप में शामिल चालक, खलासी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसकी सौतेली बहन ने दवा कराने के बहाने रात 11 बजे उसे घर से बुलाया था। उसके बाद उसे बस से कुदारन गलिबहा गांव निवासी शिवपूजन सिंह के घर ले गई। शिवपूजन सिंह ने वहां उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे दोबारा बस में लाया गया और बस में शिवपूजन सिंह और हरिमंगल ने उसके साथ दुराचार किया।
2021-06-30
