डिंपल यादव के जन्मदिन पर व्यापारियों ने मास्क बांटे

कानपुर l आज पूर्व सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजवादी व्यापार सभा के तत्वाधान में माल रोड पर दुकानदारों व सैकड़ों लोगों को मास्क वितरित किया गया और सबको शपथ दिलवाकर अपील की गई कि कानपुर में कोरोना की बढ़ती लहर को रोकने के लिए मास्क खुद पहनें और अपने लोगों को भी मास्क पहनाएं।सबने नारा दिया कि कानपुर में कोरोना को मास्क व पहन कर हराएंगे।सब हाथों में मास्क नहीं तो सामान नहीं के पोस्टर भी लिए थे।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव व उ प्र प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मास्क पहन कर दुकानदारों को हाथ जोड़ कर मास्क बांटा और अपील करी की खुद वे और अपने यहां काम करने वालों को और खरीददारों को मास्क पहनाएं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मास्क न पहनने की लापरवाही कानपुर को बहुत भारी पड़ रही है।अभिमन्यु ने कहा कि पूर्व सांसद डिंपल यादव ने हमेशा जीवन बचाने का संदेश दिया है इसलिए कोविड कि तीसरी लहर से बचाव के लिए मास्क बांटा जा रहा है।कानपुर में अब रोज़ लगभग 500 संक्रमित निकल रहे हैं।और इस लहर को रोकने का सबसे प्रभावी कदम मास्क व दूरी ही है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण रोल इस वक़्त कानपुर के व्यापारियों का है।अगर वे चाह लेंगे तो समाज मे जागरूकता फैलेगी और लोग भी मास्क लगाएंगे।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की इस ही सोच के साथ आज मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया ताकि लोगों की मदद के अलावा व्यापारी समाज में जागरुकता फैले।व्यापारियों को मास्क पहनने और मास्क पहने खरीदारों को ही बिक्री करने की भी शपथ दिलवाई गई।अभिमन्यु गुप्ता ने मास्क,सैनिटाइजर को जीएसटी मुक्त करने की मांग भी करी।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव व प्रान्तीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व प्रान्तीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता, कानपुर जिलाध्यक्ष ग्रामीण विनय कुमार,मो इमामुद्दीन,छोटे अली आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *