जांच में झूठी पाई गई ट्रक चालक से लूट की घटना

भोगनीपुर कोतवाली के मांवर गांव के पास गुरुवार देर रात कार सवार लुटेरों के ट्रक चालक के साथ की गई लूट की घटना जांच में झूठी पाई गई है। ट्रक के मालिक ने स्वयं आकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए चालक के झूठी सूचना देने की बात कही।

सीओ प्रभात कुमार भोगनीपुर ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने वाले ट्रक चालक अवधेश कुमार को यह जानकारी नहीं थी कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा है। चालक ने जिस स्थान पर बदमाशों के ट्रक को रोककर लूट की घटना करने की जानकारी दी थी। जीपीएस की जांच में उस स्थान पर ट्रक का रुकना साबित नहीं हो सका है। चालक ने मालिक के 30 हजार रुपये की रकम हड़पने के लिए लूट की घटना की झूठी कहानी बनाई थी। जांच के दौरान ट्रक की केबिन में क्लीनर पुत्तीलाल का मोबाइल फोन भी मिल गया है। क्लीनर के पास मोबाइल फोन होने के बावजूद भी चालक ने क्लीनर के फोन से 112 नंबर डायल नहीं किया, बल्कि हाईवे किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप कर्मी के फोन से पुलिस को सूचना दी। जांच में लूट की घटना झूठी पाए जाने के कारण धारा 182 में कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *