मदद के नाम पर बुजुर्गों और महिलाओं को एटीएम के अंदर गार्ड की वर्दी पहन भोली भाली जनता को बनाते थे शिकार

कानपुर l मदद के नाम पर बुजुर्गों और महिलाओं को एटीएम के अंदर गार्ड की वर्दी पहन आरोपी रामअवतार प्रजापति और अनिल यादव एटीएम बदलकर भोली भाली जनता को शिकार बनाते थे । दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अभी तक सैकड़ों लोगों को वह अपना शिकार बना चुके हैं वहीं पुलिस ने इनके पास से 21 एटीएम कार्ड और ₹42000 नगद बरामद किए हैं आरोपी अनिल जौनपुर का रहने वाला है वही दूसरा आरोपी रामअवतार मूलता कानपुर के अर्रा थाना नौबस्ता का रहने वाले है। एडीसीपी पश्चिम बृजेश श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी राम अवतार गार्ड की वर्दी पहन कर एटीएम के बाहर खड़ा रहता था और उसका साथी अनिल यादव जो भी महिला या बुजुर्ग एटीएम के अंदर पैसा निकालने के लिए जाते थे उनसे अपना एटीएम कार्ड बदलकर दोनों आरोपी एटीएम से पैसे निकालकर लोगो को चूना लगाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *