प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की रोलिंग मशीन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

कानपुर l बीते दिन रविवार को पनकी थाना क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर-1 गीता प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की रोलिंग मशीन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत।
मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री में मौजूद मालिक, सुपरवाइजर, केयरटेकर, वर्कर समेत सभी लोग फैक्ट्री में ताला लगा कर वहां से हुए फरार।
मौत की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों को फैक्ट्री मालिक के गुर्गों ने फैक्ट्री के अंदर जाने से रोका पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन फैक्ट्री के अंदर पहुंचे जहां युवक का शव देख परिजनों में कोहराम छा गया।

परिवारीजनों ने मालिक पर साजिश के तहत हत्या करने का लगाया आरोप साथ ही यह भी बताया कि फैक्ट्री मालिक दो माह से वेतन न देकर मजदूर को कर रहा था परेशान और उसके गुर्गे पिछले 2 माह से युवक को दे रहे थे देख लेने की धमकी।
जानकारी करने पर पता चला कि मथुरा नगर रावतपुर गांव थाना कल्याणपुर के रहने वाले कमलेश मिश्रा का इकलौता पुत्र था 29वर्षीय शिवम मिश्रा जोकि अपने पूरे परिवार का इकलौता था और फैक्ट्री में काम करके पूरे परिवार का पालन पोषण करता था परिवार में पिता, माता शशि, पत्नी नीलम, वा तीन मासूम बेटिया 7 वर्ष की काव्या, 3 वर्ष की शालिनी, व 2 वर्ष की अविका है जिनके सिर अब ना रहा कोई साया।हादसा दोपहर तकरीबन 1:00 बजे के आसपास हुआ जिसके कई घंटों बाद भी पुलिस व फैक्ट्री मालिक द्वारा पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की गई जिसके बाद परिजनों ने फैक्ट्री के अंदर भारी बवाल कर दिया और साथ ही पूरे परिवार ने फैक्ट्री के अंदर आत्मदाह करने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज की ।बताते चलें कि मामले में कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता फैक्ट्री मालिक की पैरवी मे लगे हुए हैं जिस कारण अभी तक पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं हो पाई है जिसके चलते पीड़ित परिवार अगले दिन भी फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *