कानपुर : अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति ने घर मे घुसे डकैतों को अपने सीसीटीवी पर देख पड़ोसी को सूचना दी , पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर डकैत ने फायरिंग की , जवाबी फायरिंग में पानी की टंकी के पास छिपे एक बदमाश के गोली लगी जिसकी मौत की सूचना है ।
मौके पर डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार , एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक व अन्य पुलिस बल मौजूद है , डकैती का माल बरामद कर लिया गया है व अन्य डकैतों की तलाश जारी है ।

2022-01-18
