22 जनवरी को वैवाहिक विवादों के समाधान हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सीनियर डिविजन, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय के दिशा निर्देशों के अनुपालन में पारिवारिक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने हेतु दिनांक 22 जनवरी, 2022 को विशिष्ट लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पारिवारिक विवाद से संबंधित मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण समझौते के आधार पर किया जाएगा।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *