पुखरायां । भोगनीपुर तहसील के सभागार में गुरुवार को विधुत विभाग और राशन दुकानदारों के बीच राशन वितरण मशीन से विधुत सम्बन्धित बिजली बिल जमा करने के विषय में भोगनीपुर एसडीएम के मौजूदगी जानकारी दी गई ।
भोगनीपुर तहसील के सभागार में गुरुवार को विधुत विभाग और राशन दुकानदारों के बीच बिजली बिल जमा करने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गई , जिसमे भोगनीपुर एसडीएम दिपाली भार्गव , नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी , विधुत विभाग के एसडीओ राकेश सोनी और जेई बिनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे हैं जहां पर एसडीओ ने राशन दुकानदारों को विधुत सम्बन्धित के बिजली बिल राशन वितरण मशीन से जमा करने के विषय मे जानकारी दी गई , किस प्रकार अपने गांव के विधुत उपभोक्ता के बिजली बिल जमा कर सकते हैं अगर कोई समस्या आती है तो विधुत विभाग से जानकारी कर सकते हैं । जिसमे शाहजहापुर के हरिओम , सट्टी के रेशमा , गौसगंज के सुरेन्द्र नाथ , रूरगाव के सर्वेन्द्रनाथ आदि लोग मौजूद रहे।

2021-07-01
