कल्याणपुर क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने बारासिरोही नहर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बदमाश की फायरिंग में आवास विकास-3 चौकी प्रभारी भी घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल आकाश और दरोगा को कल्याणपुर सीएससी में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक बारासिरोही क्षेत्र निवासी आकाश गौड़ को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। सोमवार रात इलाके की एक 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपित है। पीड़िता ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आकाश की तलाश की जा रही थी। बुधवार तड़के बारासिरोही नहर के पास बने पुलिस पिकेट प्वाइंट के सामने से भागने की फिराक में गुजर रहा था। तभी प्वाइंट पर बैठे सिपाहियों ने उसे टोका। जिस पर वह सिपाहियों पर फायरिंग करते हुए नहर की तरफ भागा। कंट्रोल रूम की सूचना पर कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे, आवास विकास चौकी इंचार्ज देवी शरण सिंह समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के घेराव करने पर आकाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आकाश के पैर में गोली लगी । जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित को इलाज के लिए कल्याणपुर से ले जाया गया है। घायल दरोगा का भी इलाज कराया जा रहा है।
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की हालत में सुधार है। डफरिन से उसे मंगलवार देर शाम मेडिकल कॉलेज के अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पातल रेफर कर दिया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की सर्जरी की जरूरत थी। उसके शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर जख्म हैं।
