विश्व मानव समग्र शान्ति संस्थान के प्रदेश संयोजक संजय गुप्ता ने कानपुर प्रेसक्लब में की वार्ता

कानपुर । विश्व मानव समग्र शान्ति संस्थान के प्रदेश संयोजक संजय गुप्ता ने कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करके मीडिया के माध्यम से सरकार को एक सलाह देने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि आज विश्व में एक बार फिर कोरोना ने भयावह स्थिति बना दी है जो एक दूसरे के सम्पर्क में आने से ही फैलता है। अतः इन पाँच राज्यों में होने वाले चुनाव में वोट ईवीएम से न कराकर ऑन लाइन करवाया जाय तो इस महामारी को रोकने में कुछ हद तक रोक लगेगी।
चुनाव होने भी परमावश्यक हैं, परन्तु लोकतंत्र के साथ साथ जनतंत्र को भी बचाना जरूरी है।
इसे आधार कार्ड व वोटर आईडी को मोबाइल से जोड़ कर मतदान कराया जा सकता है। यह गुप्त एवं पूर्ण रूप से सुरक्षित है। अनाप शनाप ख़र्च होने वाले धन की भी बचत होगी।वार्ता में ओमकार नाथ अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, शशांक दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *