कानपुर नगर l श्री राजेश कुमार, रिटर्निंग ऑफीसर, 215 किदवई नगर/अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम), कानपुर नगर ने समस्त सुपरवाईजरों को अवगत कराया है कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चुनाव पाठशाला का आयोजन कर निर्वाचन की प्रक्रिया से मतदाता को अवगत कराने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्देशो के क्रम मे कल दिनांक 21 जनवरी, 2022 को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अपरान्ह 12ः30 बजे से 2ः00 बजे के मध्य चुनाव पाठशाला का आयोजन संबंधित बी0एल0ओ0 के द्वारा कराया जाये। चुनाव पठशाला बैठक में सभी बी0एल0ओ0 अपने मतदान केन्द्र के सभी शिक्षक एंव शिक्षिकाओं तथा स्टाफ प्रमुख के अतिरिक्त अपने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव पाठशाला की बैठक का कार्यवृत्त भी तैयार किया जाये, कार्यवृत्त में यह उल्लेखित किया जाये कि बैठक में मतदाताओ को क्या-क्या जानकारी दी गयी है। बैठक की फोटोग्राफी एंव वीडियोग्राफी भी फोन के माध्यम से सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से दिनांक 21 जनवरी, 2022 की शाम 5ः00 बजे तक अनुपालन आख्या स्वंय उपस्थित होकर अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से वी0आर0सी0 एवं उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने स्तर से सभी इण्टर कालेज के प्राचार्य एवं विद्यालयों में चुनाव पाठशाला का आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये है।
2022-01-20
