कानपुर l समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा के पदाधिकारियों सदस्यों वार्ड अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं की आवश्यक बैठक सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष दीपक खोटे ने किया
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोग विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस कर जनता के बीच जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर बताएं इस विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त वृद्ध महिलाओं को 15000 वार्षिक पेंशन पुनः दोबारा लैपटॉप वितरण योजना 10 लाख युवाओं को नौकरी आदि देने की योजनाओं को जनता को बताना है
डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि जितने प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रादेशिक पदाधिकारी प्रदेश ने तत्व द्वारा मनोनीत किए गए हैं वह सभी पदाधिकारियों को अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथो पर तैनात रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई यह सभी पदाधिकारी मतदान वाले दिन मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्त होने तक तथा ईवीएम मशीन को अपने सामने सील पैक करा कर ही अपना पोलिंग स्टेशन व भूत छोड़ेंगे सभी कार्यकर्ता व नेता अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत मास्क लगाकर कमरा बैठकर करके जनता के बीच समाजवादी पार्टी का पक्ष रखकर चुनाव जीतने की रणनीति तय करेंगे
डॉक्टर इमरान लागे बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वर्चुअल बैठके बड़ी-बड़ी मीटिंग आयोजित की जाएंगी आप लोग सोशल मीडिया के माध्यम से सपा सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करके जनता से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को अपना वोट देकर भारी मतों से विजय दिलाने का कार्य करना है सभी कार्यकर्ता दिव्यांग और वृद्ध वोटरों के घर-घर जाकर बीएलओ से सूची लेकर बोट डलवाने का कार्य करने पर अधिक ध्यान देना होगा हमें भाजपा की अफवायो से भी सावधान रहना होगा क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा..के बढ़ते प्रभाव तथा सपा की लहर से घबराकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं समाजवादियों की राय मशवरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को किसी मनोरोग के अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज जरूर कराना चाहिए बौखलाहट में मुख्यमंत्री जी समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं हमें इनके हर सवाल का शालीनता पूर्वक जवाब देकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कराकर विकास पुरुष अखिलेश यादव जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है
बैठक में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर निशांत मलिक दीपक खोटे वीरेंद्र त्रिपाठी निखिल यादव सादिक अली मेराज सिद्दीकी मुनाफ उद्दीन मुमताज मंसूरी रिजवान सिद्दीकी रईस अहमद आनंद पांडे नवीन जय नीरज प्रमोद यादव मो इब्राहिम गोपाल ठाकुर रियाज बबलू वसीम गाजी सुफियान गौस अंकित सचान नूरी मलिक अनिल मिश्रा गोविंदा गुप्ता मोहम्मद इरफान मंसूरी मोहम्मद अल्ताफ इमरान अंसारी मंजीत यादव अमित यादव शाह फैज अंसारी अमित यादव सर्वेश यादव बलदेव यादव गुलाब सिंह मुरलीधर यादव अनवर अली पप्पू मिर्जा मोहम्मद अमीन मंसूरी सलमान रजा वसीम गाजी फकर इकबाल फारुख निजामी मोहम्मद शाहिद नंदकिशोर यादव राहुल शुक्ला बार्शी सानू यादव चांद वारिस बरकत अली मुन्ना बरकाती बेनी प्रसाद हटी अजय सिंह राशिद इदरीसी अनिल चौबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
