कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति द्वारा प्रख्यात क्रांतिकारी रासबिहारी बोस की पुण्यतिथि पर कमला नेहरू पार्क जवाहर नगर में पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। सभा के पूर्व सर्वेश पांडे निनी ने बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। राकेन्द्र मोहन तिवारी ने संयोजन एवं संचालन में पार्क में मौजूद नागरिकों ने भी बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सभा की
अध्यक्षता करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि देश को गुलामी के शिकंजे से आजाद कराने के लिए क्रांतिकारी बोस के बहुमूल्य योगदान बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक अद्भुत व्यक्तित्व के महान विचारक संगठनकर्ता और ऊर्जावान साहसी पराक्रमी क्रांतिकारी योद्धा थे उन्होंने 1912 को लॉर्ड हार्डिंग के जुलूस दिल्ली में बमों का धमाका करके उसे चुनौती दी थी और बड़ी गौरी सरकार को चकमा देकर दूसरे नाम से भारत से जापान पलायन कर वहां भारतीय प्रवासी युवकों को जोड़कर इंडियन इंडिपेंडेंट लीग की स्थापना करके नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जापान पहुंचने पर अपने लीग को आजाद हिंद फौज में मर्ज कर उन्हें उसका कमांडर इन चीफ बनाया। सुभाष जी ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें सर्वोच्च सलाहकार बनाया था ऐसे महान देशभक्त को बहुत बहुत श्रद्धांजलि।
सभा में विजय नारायण शुक्ला, राकेन्द्र मोहन तिवारी, अनिल त्रिपाठी, तिलक चंद्र कुरील, अरविंद शर्मा मोहम्मद फारुख पद्म साहू, शशांक अग्निहोत्री, संदीप द्विवेदी, सुनील निगम, अशोक श्रीवास्तव, राजेश सिंह , कमरुद्दीन आदि थे।
2022-01-21
