असहाय वृद्वजनों के बीच जाकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पनकी रतनपुर स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्वजनों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन सपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह व मिन्टू यादव ने किया। इस दौरान दीपा यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस वृद्वजनों के बीच में जाकर केक काट कर मनाया गया है। संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की है उसे उत्तर प्रदेश का हर नागरिक आज भी याद करता है। जिस प्रकार से अखिलेश यादव ने आगरा एक्सप्रेस वे कानपुर में मल्टी लेवल कार पार्किंग, क्रिस्टल पार्किंग, नवीन मार्केट को स्मार्ट मार्केट, गोविंद नगर पुल की कानपुर को सौगात दी। युवाओं ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार को फिर से लाना है। और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। मुख्य रूप से उपस्थित संजय सिंह आंशू खान, वरुण मिश्रा, मिंटू यादव, केके मिश्रा, दीपिका मिश्रा, नीलम, अजय शुक्ला, मो अकरम, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *