गणतंत्र दिवस के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों द्वारा मिले इनपुट के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जिले में रेलवे स्टेशन बस अड्डा समेत प्रमुख बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि 26 जनवरी के
पूर्व खुफिया एजेंसियों द्वारा इस तरह के इनपुट आते रहते हैं और पूर्व में भी हमने तमाम परिस्थितिया देखी है कि ऐसे मौकों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है । उसके मद्देनजर भी हम लोग कानून व्यवस्था की दृष्टि से सब चीजें चेक करना एतिहाद बरतना और सभी ऐसी जगह जहां पर कोई आकर रुक सकता है ।वहां पर हम लोग पूर्व में भी चेक करते थे और आगे भी चेक करते रहेंगे।
2022-01-21
