मार्ग दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत चार घायल

रसूलाबाद क्षेत्र में हुई अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।

सिंहुवाभीरा निवासी 70 वर्षीय राजमिस्त्री रामस्वरूप बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक के फिसलने से गिरकर घायल हो गए और उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर ने उनकी गंभीर हालत के चलते उन्हें एलएलआर अस्पताल (हैलट) कानपुर रेफर कर दिया। उधर, अटिया रायपुर निवासी बलराम अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ रसूलाबाद आ रहे थे ब्रेकर पर बाइक फिसलने से पत्नी गिरकर घायल हो गईं। सुषमा देवी को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहीं भैंसायां निवासी 28 वर्षीय विपिन बाइक से गिरकर घायल हो गए उनके पैर में चोट लगी है। वहीं आजाद नगर निवासी साइकिल सवार 15 वर्षीय फरहान अहमद बाइक की टक्कर के कारण गिरकर घायल हो गए उनका सीएचसी में उपचार किया गया, जहां हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *