कानपुर–समाज सेविका सिमरन कौर ने सुख सिमरन शक्ति फाउंडेशन द्वारा लोहड़ी सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन कानपुर के बर्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ। जिसमें पंजाबी संस्कृति को उजागर करते हुए लोहड़ी जलाई गयी। गिद्दा भांगड़ा सहित और भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोगो की प्रतिभाओं को निखारते हुए सिंगिंग, डांसिंग ,मॉडलिंग का कंपटीशन हुआ। जिसमें जीते हुए विजेताओं को सरदार अजीत सिंह छाबड़ा (क्षेत्रीय अध्यक्ष बीजेपी) और सरदार कवलजीत सिंह बग्गा( जिला अध्यक्ष) द्वारा पुरस्कृत किया गया। वही सर्वहित विकास संस्थान की (अध्यक्ष) ईला बाजपेई द्वारा मॉडलिंग के क्षेत्र में कैरियर बना रही कानपुर की बेटी प्रिया पांडे को एक छोटी सी सप्रेम भेंट देकर पुरस्कृत भी किया।साथ ही और भी सम्मानित अतिथि गण आदित्य पोद्दार , अखलाक अहमद, मोहम्मद जावेद , गगनदीप , प्रदीप भाटिया, नाजिया, तेजिंदर सिंह, दीपक परवानी ,नैना सिंह , प्रतीक त्रिवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
2022-01-22
