प्रकाश नार्थ दिनांक 22 जनवरी 2022
स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र एक प्रखर वक्ता एवं कुशल राजनीतिक व्यक्ति थे–नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर
कानपुर 22 जनवरी समाजवादी आंदोलन के महानायक समाजवादी पुरोधा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी संपन्न हुई जिस का संचालन नगर सचिव राहुल शुक्ला वारसी ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सर्वप्रथम स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण करके अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र एक प्रखर वक्ता एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति बहुत मजबूत थी उनका जन्म बलिया जिले के एक छोटे से गांव में गरीब किसान परिवार में हुआ था उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की डॉ राम मनोहर लोहिया के साथ मिलकर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई कई बार केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी उनके पास अपना रहने के लिए कोई मकान व कोई गाड़ी नहीं थी जीवन भर किराए के मकान में रहे और 22 जनवरी जनवरी 2010 को इलाहाबाद में उन्होंने किराए के मकान में अंतिम सांस ली गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद भी चाहे जितनी भी विषम परिस्थितियां रही हो उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया कार्यकर्ता स्वर्गीय मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से पुकारते थे स्वर्गीय मिश्र को कार्यकर्ताओं से बहुत लगाओ था।
श्री सिंह ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक माननीय मुलायम सिंह यादव जी वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी डॉक्टर लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतों और नीतियों पर चलकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं आज हम लोग स्वर्गीय मिश्र की पुण्यतिथि पर एक संकल्प लेकर यहां से जाएं कि इस विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी को दुबारा मुख्यमंत्री बना कर स्वर्गीय मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी
श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में सर्व श्री नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर राहुल शुक्ला बार्शी हाजी यूनुस बदरे दीपिका मिश्रा बाबा ठाकुर मोहम्मद अरशद दद्दा राजू पंडित निजाम कुरैशी शेर सिंह यादव सान मोहम्मद शानू मनीष सिंह शरद पांडे अकील अहमद अनिल चौबे बाबू कुरैशी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
