समाजसेवा में योगदान देने वाले 08 समाजसेवियों का सम्मान समारोह

समाजसेवा, बच्चों के सर्वागीण विकास, सुभाष चन्द्र बोस के आर्दषों कांे जन -जन
तक पहुंचाने में योगदान देने वाले 08 समाजसेवियों हुए सम्मानित
कानपुर 22 जनवरी 2022। आज बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी, चाइल्डलाइन कानुपर के संयुक्त तत्वाधान में
समाजसेवा में योगदान देने वाले 08 समाजसेवियों का सम्मान समारोह सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी सभागार 328/7 बाबूपुरवा
कालोनी किदवई नगर कानपुर में किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सुभाष समाज सेवा सम्मान, सुभाष बाल श्री सम्मान,
सुभाष सेवा सम्मान- 2022 से सम्मानित किया गया।
कार्य्रकम का आरम्भ श्री सुरेश गुप्ता, श्री दीपक मालवीय, श्री राम जी तिवारी, संस्थध्यक्ष कमलकान्त तिवारी, समाजसेवी लखन सिंह, संस्था के एडवोकेट श्री आर0बी0 अग्निहोत्री जी ने राम गणेश यादव जी जो कि शिल्पकार है जिनके द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की मूर्तिया बनाई गई है उन मूर्तियां का अनावरण करके किया गया।
साथ ही कार्य्रकम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री सोहेल अंसारी विधायक कैण्ट कानपुर नगर का माल्यार्पण करके स्वागत करके सम्मान समारोह कार्य्रकम का उद्घाटन करके किया गया।
मुख्य अतिथि श्री सोहेल अंसारी विधायक कैण्ट कानपुर नगर द्वारा बताया गया कि यह बडे ही हर्ष की बात है कि बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो कि बहुत ही अच्छी बात है । इस कार्य्रकम के माध्यम से ऐसे लोग जो कि समाज सेवा कर रहे है उनकी पहचान होती है और उनमें काम करने की उर्जा पैदा होती है।
साथ ही उन्होने बताया कि बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी व चाइल्डलाइन कानपुर द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है।
कार्य्रकम में श्री निवारणचन्द्र भौमिक जी जो कि बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए सरकार से गुहार लगा चुके है और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के नाम से नेताजी नगर की भी स्थापना करना चाहते है।
कार्य्रकम में श्री राम गणेश यादव जी जो कि शिल्पकार है जिनके द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की मूर्तियां बनाई जाती है ने बताया कि वह नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आर्दर्शो व चरित्र को जनज न तक पहुंचाने के लिए प्रसासरत रहते है और संस्था से जुडकर उनको बडे ही हर्ष का अनुभव हो रहा है।
सुभाष समाज संेवा सम्मान 2022 में श्री सुरेश गुप्ता, श्री दीपक मालवीय, श्री शहनवाज खान, को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए सुभाष समाज सेवा सम्मान-2022, सुभाष बाल श्री सम्मान 2022 में श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, श्री राम जी तिवारी, को बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु, सुभाष सेवा सम्मान 2022 में श्री निवारणचन्द्र भौमिक जी, श्री राम गणेश यादव लखनऊ से, श्री दिलीप कुमार, को सुभाष चन्द्र बोस की देशभक्ति एवं आर्दशों कांे जन -जन तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया।
सुभाष चिल्ड्रेन सोसााइटी के अध्यक्ष कमलकान्त तिवारी ने बताया कि सम्मान समारोह में 08 लोगो को शामिल किया गया जिसमें उनके द्वारा उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं, बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु दी गई सेवाओं हेेतु, सुभाष चन्द्र बोस की देशभक्ति एवं आर्दशों कांे जन -जन तक पहुंचाने हेतु सममानित किया जाना था।
साथ ही उन्होने बताया कि बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी द्वारा समय समय पर समाज में उत्कर्ष कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाता रहता है जिस क्रम में आज 08 समाजसेवियों का चिन्हिकरण कर जो कि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुडे रहते है को सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया।
इस कार्य्रकम में मुख्य रूप से सम्मनानित समाजसेवियो में श्री सुरेश गुप्ता, श्री दीपक मालवीय, श्री शहनवाज खान, श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, श्री राम जी तिवारी, श्री निवारणचन्द्र भौमिक जी, श्री राम गणेश यादव लखनऊ से, श्री दिलीप कुमार, समाजसेवी लखन सिंह, संस्था के एडवोकेट श्री आर0बी0 अग्निहोत्री जी सहित संस्थाध्यक्ष कमलकान्त तिवारी, समन्वयक प्रतीक धवन, कार्य्रकम संयोजक अमन कुमार पाण्डेय, मंजुला तिवारी, अंजु वर्मा, आलोक चन्द्र वाजपेयी, सुचि अवस्थी, प्रदीप पाण्डेय, रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर के समन्वयक गौरव सचान सहित 50 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
नोट: कार्यक्रम की फोटो समाचार पत्र की मेल पर भेज दी गई है ।
सेवा में, भवदीय

सादर सम्पादक महोदय कमलकान्त तिवारी
अध्यक्ष
सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *