स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का सम्मान करे भारत सरकार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देकर स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का सम्मान करे भारत सरकार

अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का मनाया जयंती समारोह ।
जयंती समारोह में नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में नेताजी के अद्वितीय त्याग और बलिदान से भारत का बच्चा-बच्चा अपने को गौरवान्वित अनुभव करता है। नेता जी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारे के साथ आजाद हिंद फौज बनाकर अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध छेड़ा था जिसमें आजाद हिंद फौज के हजारों सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए उन सभी सैनिकों का नाम शहीदों की सूची में शामिल किया जाए ।नेता जी ने भारत के निर्वासित राष्ट्रपति के रूप में पोर्ट ब्लेयर में पहली बार तिरंगा फहराया था ऐसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देकर स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का सम्मान करें भारत सरकार।
अंत में सभी ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।
प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता सोमेंद्र शर्मा मानवेन्द्र जोशी मुकेश श्रीवास्तव अरविंद शर्मा शिशिर मोहन प्रियम जोशी दूरभाष से अविनाश बाजपेई अश्वनी आनंद सर्वेश त्रिपाठी मो तौहीद संजीव कपूर विक्रम भल्ला सतेंद्र राय आनंद गौतम के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *