कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर दयानन्द कॉलेज आफ ला में लगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के नीचे पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। सभा के पूर्व नेताजी की प्रतिमा की सफाई कर स्नान कराया गया और उन पर माल्यार्पण किया समिति के कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वतन्त्रता आंदोलन में उनके योगदान की बहुत सराहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे ने कहा कि नेताजी भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के अग्रणी सेनानी थे उन्होंने आईसीएस जैसे बड़े पद से त्यागपत्र देकर देश की आजादी को ही अपना मिशन चुना और कोलकाता के मेयर चुने गए थे फिर वह कांग्रेस अध्यक्ष के बाद फारवर्ड ब्लॉक बनाकर जनसेवा की। भारत के बाद जापान जाकर आजाद हिंद फौज बनाकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा बुलंद कर अपनी फौज में क्रांति का जज्बा पैदा किया था। आज उनकी 125वीं जयंती पर देश की युवा पीढ़ी से समिति आह्वाहन करती है कि वे नेताजी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र कल्याण हेतु समर्पित होकर कार्य करे, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा में राकेन्द्र मोहन तिवारी, श्यामदेव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, दीनानाथ द्विवेदी, अजय अग्निहोत्री, पदम साहू, वी आर गुप्ता, कमरुद्दीन, अरविंद शर्मा, तिलकचंद्र कुरील आदि थे।
2022-01-23
