कानपुर। रविवार को समाजसेवी गिरीश चन्द्र गुप्ता ने अपने आवास स्तिथ कर्मचारी नगर हाथी वाली गली पीएसी रोड पर श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश रखकर दुर्गा माता मंदिर से भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा का उद्घाटन गिरीश चंद्र गुप्ता व रेखा गुप्ता ने किया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा व्यास पंडित भरत भूषण शास्त्री ने कहा कि भागवत के साथ परिक्रमा करना ब्रह्मांड के सभी देवी देवताओं की परिक्रमा करने के समान है। यह अमर कथा है जिसको सुनने से हमारा ही नहीं अपितु हमारे पित्रों का भी उद्धार हो जाता है। जब हमारे बड़ों के पुण्य हमारे सामने आते हैं तो हमें संतों का सानिध्य मिलता है। कथा में प्रथम दिन के यजमान गिरीश चंद्र गुप्ता वाह रेखा गुप्ता रहे। कथा 23 जनवरी से शुरू हुई 29 जनवरी को होगा समापन। समापन के बाद 30 जनवरी को भंडारे का किया जाएगा आयोजन। इस मौके पर मीरा वासुदेव रत्ना बृजेश अनिल अरुण कपिलेश जगन्नाथ रोबिन मुकेश मीरा राहुल रिंकी महेश चेतन गोलू तरंग ओम उमंग माधव सरगम शताक्षी अश्विका एवं समस्त कसौधन परिवार मौजूद रहा।

2022-01-23
