भाजपा यूपी में पहले से अधिक सीटें जीतकर नया इतिहास लिखेगी

कानपुर। किदवई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र त्रिवेदी के कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को फीता काटकर एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया।
किदवई नगर स्थित मिक्की हाउस के सामने पूर्व मे स्थित भाजपा दक्षिण जिले के कार्यालय पर सोमवार को बाल चैतन्य पुरी महाराज अरुण पुरी महाराज ने फीता काटकर भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र त्रिवेदी के कार्यालय का मंत्रोच्चार के बीच विधीवत उद्घाटन किया।इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओ ने मोदी-योगी जिन्दाबाद, जय -जय श्रीराम के जोरदार नारे बुलंद किए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा यूपी मे पहले से अधिक सीटें जीतकर नया इतिहास बनाएगी।प्रदेश मे जिस तेज गति से विकास कार्य हुए है वह भी अपने आप मे ऐतिहासिक है।प्रदेश सरकार ने विकास कार्यो एवं नीतियों की इस प्रकार रचना की कि वह समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक आसानी से पहुच सके।अब गरीब प्रशासन व अफसरों के चक्कर नही लगाता बल्कि अब अफसर स्वयं जरूरतमंदों के दरवाजे पहुचकर उन्हें योजनाओं का भागीदार बना रहे है।उद्घाटन के इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ,भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष बीना आर्या पटेल, संजय कटियार, किदवई नगर विधानसभा प्रभारी उमेश निगम, महापौर प्रमिला पांडे ,पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ,प्रकाश वीर आर्य, राम बहादुर यादव, शिवराम सिंह, राजेश श्रीवास्तव,अचल गुप्ता, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *