कानपुर नगर में तृतीय चरण में निर्वाचन होना नियत है

कानपुर नगर, दिनांक 24 जनवरी, 2022(सू0वि0)
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री दयानन्द प्रसाद ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत जनपद कानपुर नगर में तृतीय चरण में निर्वाचन होना नियत है। जनपद कानपुर नगर की समस्त विधानसभाओं का निर्वाचन कार्यक्रम निम्नवत है- उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 25 जनवरी, 2022 दिन (मंगलवार), नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 01 फरवरी, 2022 (मंगलवार), नाम निर्देशन की जॉच हेतु दिनांक 02 फरवरी, 2022(बुधवार), नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 04 फरवरी, 2022(शुक्रवार), मतदान की दिनांक 20 फरवरी, 2022 (रविवार), मतगणना का दिनांक 10 मार्च, 2022(गुरुवार), वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन करा लिया जायेगा 12 मार्च, 2022 (शनिवार) है।
उन्होंने बताया कि 209-बिल्हौर (अ0जा0) और 210-बिठूर विधानसभा के लिए नामाकंन क्रमशः तहसील सदर, कक्ष संख्या-02 एवं न्यायालय तहसीलदार कक्ष संख्या-07 मे होगे। 215-किदवईनगर, 216-कानपुर कैण्टोण्मैन्ट, 218 घाटमपुर (अ0जा0) विधानसभा के लिए नामाकन क्रमशः अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, एवं नगर मजिस्ट्रेट के भूतल स्थित न्यायालय कक्ष में होगे। 213 सीसामऊ, 214-आर्यनगर एवं 217-महाराजपुर विधानसभा के लिए नामाकंन कमशः अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम के न्यायालय कक्ष में होगे। 211-कल्याणपुर एवं 212-गाविन्द नगर विधानसभा का नामाकंन क्रमशः अपर नगर मजिस्ट्रेट षष्टम एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम के न्यायालय कक्ष में होगे। निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 25 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी और नामाकंन की अन्तिम तिथि 01 फरवरी, 2022 नियत है। संशोधित कोविड़ गाइडलाइन के अनुसार नामाकंन हेतु अभ्यार्थी स्वयं और दो प्रस्तावक के साथ नामांकन कक्ष में आ सकते है। संशोधित कोविड़ गाइडलाइन के अनुसार नामाकंन हेतु अभ्यार्थियों को दो वाहन अनुमन्य है।
उन्होंने बताया कि नामाकंन पत्र दिनांक 25 जनवरी, 2022 से संबधित रिटर्निग आफिसर के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है। नामाकंन प्रपत्र प्राप्त एवं प्रस्तुत करने का समय पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक नियत है। नामाकंन हेतु सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए रुपये दस हजार एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यार्थियों के लिए रुपये पॉच हजार निर्धारित है। आयोग द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दल एवं अन्य से अपेक्षा की है कि निर्वाचन प्रकिया के संबंध में कोविड़-19 गाइडलाइन का अनुपालन किया जाए। नामाकंन अवधि में सरसैया घाट चौराहे से चेतना चौराहे की ओर और चेतना चौराहे से सरसैया घाट चौराहे की ओर आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। सार्वजनिक अवकाश की तिथियों में नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *