कानपुर में कहर बरपा रहे कोरोना के मामलों में पिछले 72 घंटे का आंकड़ा देखे, तो नए संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगी है. सोमवार को कानपुर में कोरोना के 461 नए संक्रमित मिले. एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई.
सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 461 पर पहुंच गई है. आइआइटी और मेडिकल कॉलेज, ये दो हॉटस्पॉट ऐसे हैं, जहां पर रोजाना ही नए मामले मिल रहे हैं. इस बीच, हैलट अस्पताल में भर्ती मालीपुर नौनहार निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है. सोमवार को कोरेाना से 373 संक्रमित स्वस्थ हो गए. यह सभी होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए. सोमवार को 7272 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई l
2022-01-24
