गुमशुदा शफीक की थाना छावनी क्षेत्र में पत्थरो से कुचली हुई मिली लाश

कानपुर रेल बाज़ार थाना अंतर्गत फेथफुल गंज निवासी शफीक शनिवार से लापता था जिसके चलते परिजनों ने थाना रेल बाज़ार पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी साथ ही साथ परिजन खुद भी तलाश कर रहे थे आज सोमवार को किसी व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि शफीक का रिक्शा थाना छावनी अंतर्गत पैराशूट के पास खड़ा है जिसके बाद परिजन रेल बाज़ार पुलिस को लेकर गए तलाश करने पर झाड़ियों में शफीक की लाश मिली है जिसके बाद रेलबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईंट पत्थर से चेहरे और सर पर वार करके शफीक की हत्या की गई है पुलिस ने यह भी बताया है कि फारेंसिक टीम की रिपोर्ट की मानी जाए तो शफीक की हत्या रविवार की रात में हुई है विधिक कार्यवाही की जा रही है

वहीं मृतक शफीक की माँ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शफीक बैट्री रिक्शा चलाता था शफीक को आखरी बार शनिवार की दोपहर देखा था लेकिन जब शफीक रातभर घर नही आया तो रविवार को थाना रेल बाज़ार में शफीक की गुमशुदगी की सूचना दी थी जिसके बाद आज पता चला कि शफीक का रिक्शा थाना छावनी अंतर्गत दस नम्बर कैंटीन पैराशूट के पास खड़ा है जिसके बाद हम लोग रेल बाज़ार पुलिस को लेकर रिक्शे के पास पहुँचे और आसपास तलाश करने पर झाड़ियों में मेरे बेटे की लाश मिली है मृतक की माँ ने फेथफुल गंज निवासी गया नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है और मीडिया के माध्यम से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *