नगर निगम द्वारा शीत लहर से गौवंश के बचाव हेतु निर्मित शेडो को तिरपाल से ढकने, अलाव एवं वाटर प्रूफ कम्बल जैसे व्यापक प्रबंध किये गये
कानपुर-नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा शीत लहर से गौवंश के बचाव हेतु निर्मित शेडो को तिरपाल से ढकने, अलाव जलाये जाने एवं वाटर प्रूफ कम्बल जैसे व्यापक प्रबंध किये जा रहे है नगर निगम कानपुर द्वारा वर्तमान में कान्हा गोशाला, जाना गॉव, गौशाला जाजमऊ एवं अस्थाई गौ-संरक्षण केन्द्र, पनकी में लगभग 6000 से अधिक गौवंश संरक्षित किये गये है l

