कानपुर-रविवार रात थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार चोरों को दबोच लिया ग्रीनपार्क चौराहे के पास से पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से 02 ई-रिक्शा/ई-रिक्शा बॉडी, 2 तमन्चा ( एक 315 बोर व एक 12 बोर ) व 03 कारतूस ( एक 315 बोर व दो 12 बोर कारतूस) एवं एक चाकू बरामद हुई है
अभियुक्तों की पहचान थाना भौगाव जिला मैनपुरी निवासी तौहीद, शाहरुख, गुड्डू पुत्र इसराईल और थाना ग्वालटोली निवासी सचिन चौहान के रूप में हुई गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक राधे किशन, हेड कांस्टेबल शिवकुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल अनुराग कुमार शामिल रहे l
