नेत्रदानियों की नगरी कृष्णा नगर से 183 वा नेत्रदान संपन्न

नेत्रदानियों की नगरी कृष्णा नगर से 183 वा नेत्रदान संपन्न ।

श्रीमती प्रेम कुमारी भाटिया
(85 वर्ष) की आंखों से दो लोगों की दुनिया होगी रोशन।

सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय ,

हिंदी दैनिक /न्यूजचैनल
कानपुर नगर ।

कानपुर आज दिनांक 25 जनवरी 2022 दिन मंगलवार को कृष्णानगर के पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक मदनलाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया की कृष्णा नगर निवासी मेरी सासू मां जी श्रीमती प्रेम कुमारी भाटिया+ 85 वर्ष) का स्वर्गवास हो गया है।

परिजनों की इच्छा एवं स्वर्गीय सासू मां श्रीमती प्रेम कुमारी भाटिया जी के संकल्प को पूर्ण कराने हेतु आज मृतका श्रीमती प्रेम कुमारी भाटिया (85 वर्ष) के नेत्रों का दान कराया गया ।

पूर्व पार्षद मदन लाल भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं कार्निया ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ शालिनी मोहन की टीम कि डॉ ऋतु एवं डॉ शिवांक ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कुमारी भाटिया के दोनों कार्निया सुरक्षित कर लिए हैं। जिससे दो लोगों को प्रत्यारोपित कर रोशनी प्रदान की जा सकेगी ।

,पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान भाटिया ने बताया कि यह नेत्रदानियो की नगरी कृष्णा नगर से 183 वा नेत्रदान है ,जिससे अब तक 366 लोगों को नेत्र ज्योति प्राप्त हो चुकी है ।

नेत्रदान के समय मृतका श्रीमती प्रेम कुमारी भाटिया की पुत्री रेणुका भाटिया, गविश भाटिया , संचित भाटिया, संजय भाटिया ,विधि भाटिया एवं पुत्र नवीन चंद्र भाटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *