आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंद नगर विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में पहला नामांकन फार्म लिया

कानपुर l आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंद नगर विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में पहला नामांकन फार्म लिया।
विधायक ने अपने शुभ मुहूर्त के अनुरूप 11 बचकर 11 मिनट पर नामांकन फार्म प्राप्त किया।नामांकन फार्म सबसे पहला एवं एक नंबर पर प्राप्त किया। आज नामांकन फार्म वितरण के प्रथम दिन, इसके पूर्व किसी ने भी कोई भी नामांकन फार्म नहीं लिया था।
विधायक ने कहा की छठ मैया की कृपा से,बाबा आनंदेश्वर के आशीर्वाद से, अपने इष्ट देवी देवताओं को स्मरण करके और जनता जनार्दन के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए, मुहूर्त के अनुसार नामांकन फार्म प्राप्त किया।
उक्त फार्म को प्राप्त कराने में अधिवक्ता चंद्र मोहन मिश्रा एवं अभिनव दीक्षित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *