देशभर में बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

कानपुर

देशभर में बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कानपुर में भी जगह-जगह यह दिवस मना कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसी कड़ी में चुन्नीगंज में सर्व धर्म सभा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई व बौद्ध धर्म के लोगों ने समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि मतदान हमारा माताधिकार है। जिसका प्रयोग करते हुए सभी लोग 20 फरवरी को कानपुर शहर में होने वाले मतदान में हिस्सा लेते हुए बाकी लोगों को भी जागरुक करें और मतदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *