ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जलन कर शुभारम्भ किया गया

दिनांक 25 जनवरी, 2022,कानपुर नगर (सू0वि0)
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जलन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगो को मतदान के प्रति जागरुक किये जाने तथा मतदान करने हेतु प्रेरित करने व अपना मतदान अवश्य करने के लिये मतदाताओं को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज के राष्ट्रीय मतदाता दिवस को एक पर्व के रुप में मनाते हुये लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये अपने मताधिकार के प्रति जागरुक होकर विधान सभा सामान्य निर्वाचन में मतदान दिवस आगामी दिनांक 20 फरवरी, 2022 को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने उपस्थित लोगो से अपील करते हये कहा कि सभी ज्यादा से ज्यादा लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान दिवस पर बढचढ कर हिस्सा ले और अपना-अपना मतदान करें, जिससे कि जनपद का मतदान प्रतिशत और आगे बढ सके। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नये वोटरों को प्रेरित करने हुये कहा कि यह उनके मतदान करने का प्रथम अवसर है। अतः सभी नये मतदाता इस अवसर का लाभ प्राप्त करते हुये अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हमारे भारत देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुयी थी।
इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ भी बी0एल0ओ0, नये व दिव्यांग मतदाताओं तथा अन्य उपस्थित मतदाताओं को ‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखंेगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे‘‘ की शपथ दिलायी।
उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नये वोटरों को मतदाता पहचान पत्र (वोटर आई0डी0) भी वितरित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 एवं 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘‘चुनावों को समावेशी,सुगम और सहयोगी बनाना है‘‘ पर आयोजित श्लोगन/पेटिंग/गीत/निबंध एवं वाध विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रिया भापा को एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री दयानन्द प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (एल0ए0) श्री सतेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *