कानपुर में सभी सरकारी भवनों को रोशनी से सराबोर किया गया

कानपुर : 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कानपुर में सभी सरकारी भवनों को रोशनी से सराबोर किया गया है। इनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
नगर निगम, केडीए, हैलट हॉस्पिटल, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर कलेक्ट्रेट, श्रमायुक्त ऑफिस, आरटीओ, कानपुर सेंट्रल स्टेशन, कानपुर जू समेत अन्य सरकारी भवनों को तिरंगे की रोशनी में सजाया गया है।लोग ले रहे हैं सेल्फी तिरंगे के रंग में नहाए भवनों की खूबसूरती को देखकर लोग उनके साथ सेल्फी और फोटो क्लिक कर रहे हैं। अर्मापुर स्थित ओएफसी, फील्डगन और स्मॉल ऑर्म्स फैक्ट्री के गेट को भी बेहतरीन लाइटों से सजाया गया। गेट पर खड़े टैंकों के साथ भी लोग वाहन रोक-रोककर सेल्फी और फोटो क्लिक करते नजर आए।
पूरे मोतीझील को सजाया गया कानपुर नगर निगम के पूरे परिसर को सजाया गया है। मोतीझील की पूरी रोड के किनारे तिरंगे रंग में लाइटिंग की गई है। ये लाइटिंग 26 जनवरी के अलावा आगे भी की जाएगी। केडीए को भी खूबसूरत लाइटिंग से सजाया गया है।26 जनवरी को कानपुर नगर निगम परिसर के अलावा केडीए, हैलट, कमिश्नर ऑफिस, कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा। अन्य संस्थाओं द्वारा भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *