चार पहिया वाहन को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु चार पहिया वाहन को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

कानपुर । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में 10 जुलाई 2021 दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर श्री आर पी सिंह माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा जनपद न्यायालय कानपुर नगर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु एक चार पहिया वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त समय पर निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे। श्री प्रभाकर राव, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की संख्या-01 कानपुर नगर। श्री विकास गुप्ताअपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कची संख्या- 22 कानपुर नगर। अंशू शुक्ला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर आर पी सिंह माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का प्रयास किए जाने हेतु निर्देशित किया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा यह भी बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एन आई एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद राजस्व सम्बन्ध वाद, अन्य सिविल वाद, बैंक के प्री लिटिगेशन विवाद व अन्य सम्यक विवाद जिनमें सुलह समझौता संभव हो। का निस्तारण अधिक से अधिक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *