एक बार फिर पानी के लिए जूझ रहा ईटावा बाजार मोहल्ला
आखिर कौन देगा क्षेत्रवासियों को पानी का सहारा
चुनाव के दौरान जनता पानी के लिए परेशान
कानपुर।जलनिगम की लापरवाही लगातार सामने आ रही है जहां ईटावा बाजार क्षेत्रवासियों को आए दिन पानी के लिए खून के आसू रोना पड़ता है।आपको बता दे कि कानपुर नगर निगम जोन 1 के वार्ड 98 ईटावा बाजार क्षेत्र जहां लगभग 50 घर है हर एक घर मे लगभग 5 से 10 सदस्य है इन घरो मे हर एक सदस्यों को हर रोज पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।इस क्षेत्र मे पानी की समस्या कई वर्षो से बनी हुयी है शिकायत करने पर कुछ दिन राहत मिलती है तो महीनो जद्दोजहद करनी पड़ती है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि वोट मांगने के लिए सब आते है बडे़ बडे़ वादे करके चले जाते है क्षेत्रीय सभासद भी मौन है,जल ही जीवन है हमे खाने को न मिले लेकिन बिना पानी के गुजारा नही होता है पानी की समस्या हमेशा से बनी रही है ऐसे मे कोई सुनवाई भी नही होती है आस पास कोई हैडं पंप व अन्य कोई सुविधा भी नही हो जिससे पानी की पूर्ति हो सके रोज पानी भरने के लिए हर किसी को दूसरे क्षेत्रो मे जाना पड़ता है फिर कही जाकर गुजर बसर होता है।क्षेत्रीयो ने बताया कि हमारी सुनने वाला कोई नही है शिकायत बहुत की लेकिन समाधान केवल कुछ दिनो का ही होता है।इस विषय मे जब जल निगम मे जानकारी की तो उन्होंने बताया कि जगह जगह लीकेज हो जाते है कार्य प्रगति पर है।लेकिन इस प्रकरण मे सोचने का विषय है कि जिम्मेदार कर्मचारी अपने जिम्मेदारी से क्यो बच रहे है।
