कांग्रेसी पहुंचे लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय

कानपुर

कल्याणपुर विधानसभा में अपराधी की सास गायत्री तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के संकेत मिलते ही कांग्रेसी पहुंचे लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव तुफैल अहमद खान की अगुवाई में एवं किसान जिला अध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा के नेतृत्व में कल्यानपुर विधानसभा में अपराधी की सास को टिकट देने का विरोध करने के लिये कानपुर नगर ग्रामीण काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कल्यानपुर विधानसभा के सभी वार्ड अध्यक्षो का प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मुलाकात की। सभी ने एक स्वर से कहा की अगर अपराधी की सास का टिकट होता है तो काँग्रेस के लिये आत्मघाती कदम होगा और सारे 17 वार्ड अध्यक्ष अपना इस्तीफा नेतृत्व को सौंप देंगे , तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि अमर दुबे और विकास दुबे ने सभी हत्याएं ब्राह्मण समाज की ही की है।
अगर अमर दुबे की सास को प्रत्याशी बनाया जाता है तो ब्राह्मण समाज पर सकारात्मक प्रभाव की जगह नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसका दुष्प्रभाव दूसरी विधानसभाओ में भी जायेगा। काँग्रेस हाशिये पर चली जायेगी सभी ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी प्रदेश अध्यक्ष को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *