मणप्पुरम कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रामजी वर्मा की अध्यक्षता में हुई आवश्यक बैठक

आज दिनांक 27.01.2022 को आवश्यक बैठक मणप्पुरम कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राम जी वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें लखनऊ मण्डल मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के समस्त कर्मचारी व शाखा प्रबंधक उपस्थित होकर पूर्व में लगातार की जा रही माँगों को कम्पनी के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कर्मचारियों की माॅगों पर विचार न कर अनैतिक तरीके से दबाव बनाने के लिए दिनांक 24.01.2022 को वैधानिक तरीके से मांग कर रहें चार शाखा प्रबंधक 1. राम जी वर्मा, 2. विनय मिश्रा, 3. आशीष सिंह, 4. ऋषभ अग्निहोत्री को और फिर सामूहिक तौर पर 25.01.2022 को 73 कर्मचारी का निलम्बन कर तथा अलग-अलग कर्मचारियों को धमकी देकर काम पर वापस जाने का दबाव बना रहे हैं। आज दिनांक 27.01.2022 को एक आवश्यक बैठक संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री राम जी वर्मा के नेतृत्व में हुई जिसमें लखनऊ मण्डल के समस्त शाखा कर्मचारी उपस्थित हुये तथा कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई। जिसमें कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी लोग आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और हमारी मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड हम लोगों का शोषण ब्रिटिश शासन की तरह कर रही है। काम के बदले समय पर वेतन का भुगतान न करके निर्धारित समय से अधिक काम लेकर कर्मचारियों का शोषण कर रही है जबकि हमारे कर्मचारियों ने संस्था को ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए हरदम प्रयासरत रहे हैं। आज कर्मचारियों के हो रहे शोषण को लेकर हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं और जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा हम लोग हड़ताल पर रहेंगे, संघर्ष शान्तिपूर्ण, चुनाव आयोग के आदेशों के अनुसार एवं कोविड के नियमों के अंतर्गत जारी रहेगा। बैठक में उपस्थिति लोगों की सूची संलग्न है।

ऋषभ, अंकित पाल, आनन्द सिंह, अविनाश सिंह, संजय, अभिनव शर्मा, योगेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विषय मिश्रा, हरिराम यादव, मनीष शर्मा, लक्ष्मीकांत, अंकित गुप्ता, आशुतोष दीक्षित, शिवम् सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अकुंश यादव, राहुल जोशी, जयविक्रान्त सिंह, शालिनी, नीतू राजपूत, रेनू, पुष्पा, रूचि, पूजा, स्वाति, सौम्या, चांदनी, निधि, ज्योति वर्मा, पूनम देवी, मोनी, दिव्यांशी, रेखा, उपमा, प्रेरणा, प्रिंयका, पूजा सिंह, राधेश्याम, शोभित, रजनीश वर्मा, करण सिंह, कर्मा सिंह, सलमान, नितिन, सूर्या विकास द्विवेदी, अजय दीक्षित, राजेन्द्र प्रजापति, निर्भय, राघव एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *