विश्व शान्ति चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि०) दिल्ली एवं विश्व शान्ति सेवा समिति कानपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 29.01:2022 दिन शनिवार को समिति कार्यालय पी. रोड कानपुर स्थिति में ठाकुर श्री प्रियाकान्त जू भगवान का षष्ठम वार्षिक पाठोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया जिसकी शुरूआत गणेश वन्दना से की गई। तत्पश्चात संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर भगवान से प्रार्थना की कि देश और विदेश में महामारी की तरह फैला कोरोना वायरस जल्द से जल्द खत्म हो और समस्त देशवासी स्वस्थ हो।
आज के आयोजन में सीसामऊ के भाजपा प्रत्याशी माननीय श्री सलिल विश्नोई जी ने श्री प्रियाकान्त जू भगवान से आशीर्वाद प्राप्त कर जीत का मार्ग प्रशस्त करने की प्रार्थना की। तत्पश्चात समिति के सचिव श्री विपिन बाजपेई एवं समिति के समस्त पदाधिकारियों ने उनको राधे-राधे का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
आज के कार्यक्रम में सर्वश्री वीरेन्द्र गुप्ता, नीलम सेंगर, राम विनय यादव, अजय मिश्रा, सतीश गुप्ता, प्रभाशंकर वर्मा, माया सिंह, शिवचरन वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, निरंकार गुप्ता, किरन तिवारी, पूनम पाण्डे, आभा गुप्ता, चन्द्रप्रभा द्विवेदी, दिनेश त्रिपाठी, सुमन शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।
