कानपुर
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने भी विधानसभा के चुनाव में आर्यनगर और कल्यानपुर से अपने प्रत्याशी उतार दिए है… प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष तन्यमय श्रीवास्तव आज कानपुर पहुंचे…उन्होंने कानपुर पहुंच कर राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार से मुलाकात की और प्रत्याशियों को उनके क्षेत्रों में जिताने के लिए रणनीति पर विचार
किया…तन्यमय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क करके अपने पक्ष में माहौल बनाएं…प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया….इस अवसर तन्यमय श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी संख्या भारी है.…बस जरूरत अपने लोगों तक चुनाव चिन्ह व प्रत्याशी को घर घर पहुंचे की है….राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हर विधानसभा 5 से 10 हजार विकलांग मतदाता है……अगर हम उन तक पहुंच कर अपनी बात समझाने में सफल हो गए तो निश्चित रूप से हमारे प्रत्याशी जीत दर्ज कराएंगे क्योंकि राष्ट्रीय विकलांग पार्टी पूरे वर्ष 365 दिन जनता के बीच में रहकर काम करती है ।
