आधार सेवा केन्द्र कानपुर वासियों के लिए शुरू किया गया

कानपुर,यू आई डी ए आई भारत सरकार द्वारा संचालित आधार सेवा केन्द्र कानपुर वासियों के लिए शुरू किया गया है।ये आधार सेवा केन्द्र माल रोड क्लाईड हाऊस बिल्डिंग मे हीर पैलेस के सामने आफिस उपर ग्राउण्ड फलोर में है आधार सेवा केन्द्र के आपरेशन मैनेजर अजय कुमार सिंह ने बताया कि यहां नया नामांकन,अपडेशन,एंव करेक्शन जैसी सर्विस नागरिकों को दिया जा रहा है।ये पासपोर्ट आफिस के तर्ज पर आधार सेवा केन्द्र का आफिस खोला गया है। यहां पे ई सी एम पी के 16 काउन्टर,वैरिफायर के 7 काउन्टर,हेल्प डेस्क की एंव टोकन के लिए 3 काउन्टर बनाये गये है एंव आधार सेवा केन्द्र में 80 लोगो के लिए वेटिंग चेयर की व्यवस्था की गयी है एंव एक दिन में 1200 से अधिक लोगो को सेवा देने की व्यास्था की गयी है।सर्विस के चार्ज सरकार द्वारा निर्धारित जैस कि न्यू आधार,मेन्डेटरी अपडेशन फ्री व नाम,पता,मोबाईल,जन्म तिथि,जेन्डर एंव ई-मेल के संशोधन या अपडेट के 50रू और फोटो एंव बायोमेट्रिक के 100 रू चार्ज निर्धारित किया गया है यहां पर विकलांग एंव बुजुर्ग व्यक्तियो के लिए रैम्प और विलचेयर के व्यवस्था की गयी है।आधार सेवा केन्द्र के आपरेशन मैनेजर अजय कुमार सिंह ने बताया की यहां पे कोई भी नागरकि आधार की कोई भी सेवा मात्र 10 मिनट में लेकर जा सकता है।यह सप्ताह के सातो दिन सुबह 9.00 बजे से शाम 5.30 तक खुला रहेगा यहा की व्यवस्था को देखकर लगता है कि कानपुर वासियों को आधार से जुड़े सारी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *