कानपुर में देर रात हुई ई बस दुघर्टना में छह लोगों की मौत

कानपुर में देर रात हुई ई बस दुघर्टना में छह लोगों की मौत को लेकर हर तरफ दुख का माहौल देखा जा रहा है. इस हृदयविदारक घटना को लेकर राष्ट्रपति से लेकर सीएम येागी ने दुख जाहिर किया है.घंटाघर से टाटमिल चौराहा रूट पर हुई इस दुघर्टना को लेकर घायल अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. इस हादसे के बाद आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं. दुघर्टना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना राष्ट्रपति ने की है.
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना​थ ने भी घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासनिक अ​फसरों को दिए गए हैं.कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी घटना को लेकर दुख जाहिर किया है. राहुल गांधी ने कांग्रेस जनों से घायलों की मदद करने को भी कहा है.
वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर ट्वीट किया है. इन दोनों ही नेताओं ने घटना को लेकर दुख जाहिर किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *